*मानसिक रूप से कमजोर 13 साल की अबोध बच्ची से दुष्कर्म* *55 साल के पड़ोसी जिसे पीड़िता पुकारती थी नाना, उसी ने घटना को दिया अंजाम*
*मानसिक रूप से कमजोर 13 साल की अबोध बच्ची से दुष्कर्म* *55 साल के पड़ोसी जिसे पीड़िता पुकारती थी नाना, उसी ने घटना को दिया अंजाम*
*मानसिक रूप से कमजोर 13 साल की अबोध बच्ची से दुष्कर्म*
*55 साल के पड़ोसी जिसे पीड़िता पुकारती थी नाना, उसी ने घटना को दिया अंजाम*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 8 मार्च 2026 : जशपुर के दुलदुला थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बच्ची से उसके पड़ोस में रहने वाले 55 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मानवता को शर्मसार करने वाले आरोपी को पीड़िता नाना कहकर पुकारती थी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसके विरुद्ध थाना दुलदुला में दुष्कर्म के लिए बीएनएस की धारा 64(1)65(1) व 4 पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
➡️ मामले में पीड़ित बालिका की बड़ी मां ने थाना दुलदुला में कल दिनांक को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, उसकी पीड़ित नाबालिग भतीजी, जो कि प्रार्थिया के साथ ही रहती है, व मानसिक रूप से कमजोर है। दिनांक 07.03.26 को जब प्रार्थिया बड़ी मां , मजदूरी करने कहीं अन्यत्र गई हुई थी, उसकी मानसिक रूप से कमजोर नाबालिक भतीजी, घर में अकेली थी, जब शाम को प्रार्थिया अपने काम से वापस लौटी, तो पीड़ित नाबालिक बालिका ने अपनी बड़ी मां को बताया कि, उसके पड़ोस का आरोपी, जिसे पीड़ित प्रार्थिया, नाना कहकर संबोधित करती थी, पीड़ित नाबालिक बालिका को, अपने घर के पास के गौशाला घर, में ले गया और बालिका से दुष्कर्म किया।
-----------


