ढाई साल की बच्ची के साथ हैवानियत, 50 साल के अधेड़ ने नशे की हालत में वारदात को दिया अंजाम

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 50 वर्षीय अधेड़ बदमाश ने अपने रिश्तेदार की डेढ़ साल की मासूम अबोध बच्ची के साथ कि हैवानियत की घटना को अंजाम दिया

ढाई साल की बच्ची के साथ हैवानियत, 50 साल के अधेड़ ने नशे की हालत में वारदात को दिया अंजाम

महज़ ढाई साल की बच्ची के साथ हैवानियत
50 साल के अधेड़ ने नशे की हालत में वारदात को दिया अंजाम
पत्नी की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है आरोपी
जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र का मामला

लोक सीजी न्यूज़ नेटवर्क/ जशपुरनगर. जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 50 वर्षीय अधेड़ बदमाश ने अपने रिश्तेदार की ढाई साल की मासूम अबोध बच्ची के साथ कि हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है। 
             घटना के संबंध में प्राप्त आरंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चे का पिता बच्ची को शराब के नशे में धुत आरोपी को सौंपकर, शौच के लिए गया इसी बीच आदतन आरोपी ने बच्ची को अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकलने लगा तो आरोपी ने घर में कुँए के पास नहा रही बच्ची की माँ के गोद मे बच्ची को डाला और मौके से भाग गया

पत्नी की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है आरोपी
जानकारी अनुसार, घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पहले भी अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। घटना की शिकायत मिलते ही तत्परता से बगीचा पुलिस मौके पर पहुंच आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।