*शातिर लड़कियों ने पहले कपड़ा व्यवसायी को पहले अपने ग्रुप में जोड़ा फिर  10.28 लाख की ठगी को दिया अंजाम*

*शातिर लड़कियों ने पहले कपड़ा व्यवसायी को पहले अपने ग्रुप में जोड़ा फिर  10.28 लाख की ठगी को दिया अंजाम*

*शातिर लड़कियों ने पहले कपड़ा व्यवसायी को पहले अपने ग्रुप में जोड़ा फिर  10.28 लाख की ठगी को दिया अंजाम*

*शातिर लड़कियों ने पहले कपड़ा व्यवसायी को पहले अपने ग्रुप में जोड़ा फिर  10.28 लाख की ठगी को दिया अंजाम*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर/अंबिकापुर 14 सितम्बर :- शेयर मार्केट में 20 से 200 फीसदी तक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर कपड़ा व्यवसायी से 10 लाख 28 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले व्यवसायी को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट पर उसकी आईडी बनाकर निवेश कराया। शुरुआत में वेबसाइट पर मुनाफा दिखाकर और 1000 रुपए वापस खाते में भेजकर उसका भरोसा जीता गया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में लाखों रुपए ट्रांसफर करा लिए गए।

जयस्तंभ चौक निवासी ईशान उचानिया ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। ईशान के अनुसार 12 जून को इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट टिप्स का विज्ञापन देखने के बाद उसका नंबर व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गया। कुछ दिन बाद उसे दूसरे ग्रुप में जोड़ा गया, जहां एडमिन रिया अय्यर और खुद को प्रोफेसर बताने वाला एंड्रयू वेल्स लाइव मार्केट की जानकारी देते थे। ग्रुप की एक सदस्य ने 12 लाख को 19 लाख करने और 4 लाख निकालने का दावा कर उसका भरोसा बढ़ाया।

इसके बाद रिया ने आधार-पैन लेकर फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट पर ईशान की आईडी बनाई। शुरुआत में 10 हजार रुपए लगाने पर मुनाफा दिखा और 1000 रुपए निकालने पर रकम खाते में भी आ गई। इसके बाद 20 से 40 फीसदी मुनाफे का लालच देकर 2.40 लाख रुपए निवेश कराए गए।

IPO में 200% मुनाफे का लालच देकर किया बड़ा खेल

ठगों ने इसके बाद आईपीओ में 200 फीसदी तक मुनाफे का झांसा दिया। वेबसाइट पर निवेश की रकम और मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाया गया। इसी लालच में ईशान ने 25 जून तक अलग-अलग बैंक खातों में कुल 19 बार में 10 लाख 28 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

जब उसने रकम निकालने का प्रयास किया तो वेबसाइट पर निकासी रोक दी गई और एडमिन ने जवाब देना बंद कर दिया। इसके बाद ईशान को साइबर ठगी का पता चला। उसकी रिपोर्ट पर साइबर थाना पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66सी, 66डी तथा बीएनएस की धारा 318(4), 61(2) के तहत अपराध दर्ज कर मोबाइल नंबर, फर्जी वेबसाइट और बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया विज्ञापनों, व्हाट्सएप ग्रुप और अनजान ट्रेडिंग वेबसाइट के जरिए शेयर मार्केट में असामान्य मुनाफे का लालच देने वालों से सावधान रहें और बिना सत्यापन किसी खाते में रकम ट्रांसफर न करें।