*बारातियों की तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, 4 लोग घायल

*बारातियों की तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, 4 लोग घायल * एक की हालत गंभीर, चालक के नशे में होने की आशंका*

*बारातियों की तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, 4 लोग घायल
हादसे का शिकार हुई बोलेरो

*बारातियों की तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, 4 लोग घायल

* एक की हालत गंभीर, चालक के नशे में होने की आशंका*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 26 मई 2026 : कुनकुरी विकासखंड के गोरिया गांव में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा करीब रात 3 बजे का बताया जा रहा है। वाहन में करीब चार लोग सवार थे।

            घटना के संबंध में प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी लोग देव माटी चरखापारा पत्थलगांव से कुनकुरी विकासखंड के भंडरी गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन में सवार लोग शराब के नशे में थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है, लेकिन एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही 112 और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ग्राम पंचायत सरपंच ने बताया कि सभी घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए अस्पताल रवाना कर दिया गया।

वहीं सूचना मिलने पर गोरिया चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।