*गुजरात भाजपा सहप्रभारी बनाई गईं पत्थलगांव विधायक गोमती साय, पार्टी ने उनके संगठनात्मक अनुभव पर जताया भरोसा*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर, 23 सितम्बर  2026:- पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय को भाजपा ने गुजरात प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलते ही जशपुर भाजपा में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए गोमती साय को बधाई दी।

गोमती साय लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं और पार्टी के विभिन्न दायित्व संभाल चुकी हैं। गुजरात जैसे महत्वपूर्ण प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने से उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव का उपयोग अब व्यापक स्तर पर होगा।

वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, जिला भाजपा अध्यक्ष भरत सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गोमती साय को शुभकामनाएं दीं।

कृष्ण कुमार राय ने कहा कि गुजरात की जिम्मेदारी मिलना गोमती साय के संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता पर पार्टी के भरोसे को दर्शाता है। वहीं राजा रणविजय सिंह जूदेव ने कहा कि नई जिम्मेदारी से छत्तीसगढ़ और जशपुर का मान बढ़ा है।

जिला भाजपा अध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने जशपुर की बेटी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि गोमती साय गुजरात में संगठन को मजबूती देने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी।