*पुलिस वायरलेस टॉवर में चढ़कर युवती ने लगाई फांसी* *पुलिस की मौजूदगी में हुई घटना से समूचे इलाके में फैली सनसनी*
*पुलिस वायरलेस टॉवर में चढ़कर युवती ने लगाई फांसी* *पुलिस की मौजूदगी में हुई घटना से समूचे इलाके में फैली सनसनी*
*पुलिस वायरलेस टॉवर में चढ़कर युवती ने लगाई फांसी*
*पुलिस की मौजूदगी में हुई घटना से समूचे इलाके में फैली सनसनी*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 26 मई 2026 : मंगलवार को तड़के 5 बजे, कुनकुरी थाना परिसर में लगे वायरलेस टॉवर में धुमाडांड गांव की 22 वर्षीय युवती नीलिमा लकड़ा, पिता रामचरण लकड़ा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ठीक थाना परिसर के सामने स्थित टावर में हुई युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना परिसर के अंदर स्थित वायरलेस टॉवर में चढक़र पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में किसी के इस प्रकार से फांसी लगा लेने से लोगों के बीच कई प्रकार के सवाल पूछे जा रहे हैं।
परिजनों के अनुसार नीलिमा पिछले कुछ समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थी और उसका विभिन्न स्थानों पर इलाज भी कराया गया था। परिवार ने बताया कि उसकी स्थिति में कुछ समय सुधार होता था, लेकिन बाद में फिर समस्या बढ़ जाती थी। बताया जा रहा है कि मृतिका जिले के बगीचा क्षेत्र के एक युवक से प्रेम संबंधों के कारण भी तनाव में थी।
जानकारी के अनुसार घटना से एक दिन पहले वह अपनी मां के साथ सरकारी अस्पताल कुनकुरी गई थी, जहां से वह अचानक कहीं चली गई। देर रात परिजनों की उससे बातचीत भी हुई थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी। पुलिस के मुताबिक, रात के दौरान युवती शहर क्षेत्र में घूमती हुई मिली थी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे समझाकर घर जाने के लिए कहा था।
सुबह पांच बजे टॉवर पर चढक़र बात करते देखी गई मृतिका
मंगलवार की सुबह 5 बजे कुनकुरी थाने के सामने रहने वाले लस्थानीय लोगों ने थाना परिसर के सामने टॉवर पर एक युवती को चढक़र माबाईल पर बात करते देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीओपी विनोद मंडावी, थाना प्रभारी राकेश यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने युवती से बातचीत कर उसे उतरने के लिए समझाईश भी दी, एक बार युवती नीचे उतरने के लिए तैयार भी हो गई, लेकिन फिर उसने टॉपर के उपर ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार ने भी घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
---------------------------------------------------------------------


