एनएच 43 पर हादसा, किराना समान से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे के बाद दोनो ओर लग गई वाहनों की लंबी कतार

लोक सीजी न्यूज/जशपुरनगर 27 मार्च 2026 : गुमला कटनी नेशनल हाईवे-43 पर, कांसाबेल के बनगांव और लमडांड के बीच गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। किराना सामान से लदा ट्रक (CG 10 AB 7309) अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि चालक को मामूली चोटें आई हैं।
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटनास्थल पर पुलिया के आगे सड़क पर मिट्टी का ढेर पड़ा हुआ था। तेज रफ्तार ट्रक जैसे ही वहां पहुंचा, मिट्टी के कारण संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पलट गया। ट्रक कुनकुरी की ओर सामान लेकर जा रहा था।
हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। बाद में स्थानीय लोगों ने समझदारी दिखाते हुए मिट्टी के ढेर के ऊपर से रास्ता बनाकर छोटे वाहनों को निकालना शुरू किया, जिससे धीरे-धीरे यातायात बहाल हो सका।