अम्बिकापुर खरसिया नाका चौक में चाकूबाजी दर्जन भर लोगों ने युवक पर किया चाकू से हमला, चाकू के 5 - 6 वार से युवक घायल

अम्बिकापुर खरसिया नाका चौक में चाकूबाजी 

दर्जन भर लोगों ने युवक पर किया चाकू से हमला, चाकू के 5 - 6 वार से युवक घायल

लोक सीजी न्यूज़ / जशपुर 25 नवंबर 2025 , अंबिकापुर के खरसिया नाका चाैक स्थित बिरयानी दुकान के बाहर, सोमवार की रात एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया, युवक बिरयानी लेने आया था। आरोपियों ने युवक के सिर में 5-6 बार चाकू मारा है। 

             बताया जा रहा है कि, यह घटना बिरयानी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

              बताया जा रहा है कि शहर के दर्रीपारा निवासी आदर्श साहू 27 वर्ष बिरयानी लेने सोमवार की रात करीब साढ़े 9 बजे खरसिया चौक स्थित जमजम बिरयानी सेंटर गया था। इसी दौरान दुकान के बाहर करीब दर्जनभर युवक पहुंचे और उन्होंने आदर्श को पकड़ लिया। इसके बाद सभी ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी।