*आदिवासी किशोरियों के साथ गैंगरेप का मामला* *भाजपा विधि प्रकोष्ठ से जुड़े वकील नहीं लड़ेंगे आरोपियों का केस*
*आदिवासी किशोरियों के साथ गैंगरेप का मामला* *भाजपा विधि प्रकोष्ठ से जुड़े वकील नहीं लड़ेंगे आरोपियों का केस*
*आदिवासी किशोरियों के साथ गैंगरेप का मामला*
*भाजपा विधि प्रकोष्ठ से जुड़े वकील नहीं लड़ेंगे आरोपियों का केस*
लोक सीजी न्यूज जशपुर नगर 2 मई 2026 : सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र की 2 आदिवासी किशोरियों के साथ हुई सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने एक बैठक का आयोजन किया। इसमें आरोपियों की पैरवी नहीं करने प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया।
याद रहे कि, 24 अप्रैल की रात गांव के एक शादी समारोह से लौट रही 4 नाबालिग लड़कियों को 8-9 लड़कों ने पकड़ लिया था। इनमें से 2 किसी तरह भाग निकलीं थीं, लेकिन 2 लड़कियों के साथ अलग-अलग जगह पर सामूहिक बलात्कार किया था। इस मामले में पुलिस पर तत्काल कार्रवाई नहीं करने के भी आरोप लगे थे।
वकीलों ने बैठक कर लिया फसला
भाजपा सरगुजा के जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के निर्देश पर भाजपा विधिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं एवं पदाधिकारियों ने इस सनसनीखेज घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित बच्चियों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की।
अम्बिकापुर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं अधिवक्ता जनमेजय पांडेय ने बताया कि हम सभी ने सर्व सहमति से पैरवी न करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता उक्त जघन्य अपराध के आरोपियों की किसी भी प्रकार से न कानूनी सहायता करेंगे और न उनका केस लड़ेंगे।


