*NH 43 में हादसा, ब्रेकडाउन ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत*

*NH 43 में हादसा, ब्रेकडाउन ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत*

*NH 43 में हादसा, ब्रेकडाउन ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत*
*NH 43 में हादसा, ब्रेकडाउन ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत*

*NH 43 में हादसा, ब्रेकडाउन ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत*

लोक सीजी न्यूज/अंबिकापुर, 6 अक्टूबर 26, गुमला-कटनी नेशनल हाईवे 43 सड़क पर सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम भटको निवासी अजय प्रधान (24), ग्राम कुनकुरी कला निवासी मुन्ना राम पैंकरा (23) और ग्राम पथरई निवासी राजमोहन (23) सिलसिला स्थित एल्यूमिना प्लांट में काम करते थे। सोमवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद तीनों एक बाइक पर सवार होकर रात करीब 8 बजे अपने-अपने घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि तीनों अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच-43 पर ग्राम झरगवां के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सड़क पर ब्रेकडाउन हालत में खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद तीनों युवक सड़क पर गंभीर हालत में पड़े रहे। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना बतौली पुलिस और एंबुलेंस को दी। इसके बाद घायलों को बतौली के शांतिपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

अस्पताल पहुंचते ही दो युवकों ने तोड़ा दम, तीसरे की हालत गंभीर

शांतिपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने जांच के बाद अजय प्रधान और मुन्ना राम पैंकरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजमोहन की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस ने मंगलवार को दोनों मृत युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए। सड़क हादसे में दो युवकों की मौत और तीसरे के गंभीर रूप से घायल होने की घटना से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।