*जशपुर जिले के सभी स्कूलों में शुकवार 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित*

*जशपुर जिले के सभी स्कूलों में शुकवार 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित* चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन का फैसला*

*जशपुर जिले के सभी स्कूलों में शुकवार 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित*

*जशपुर जिले के सभी स्कूलों में शुकवार 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित*

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन का फैसला*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर, 29 अक्टूबर : चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जशपुर जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को भी जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले भी 29 अक्टूबर को जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया था।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 30 अक्टूबर को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालय बंद रहेंगे। यह आदेश विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर द्वारा जारी इस आदेश को कलेक्टर की अनुमति प्राप्त है।