हटाए गए जशपुर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन विपिन इंदवार कपिल देव कश्यप होंगे जशपुर जिला अस्पताल के नए सिविल सर्जन
हटाए गए जशपुर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन विपिन इंदवार कपिल देव कश्यप होंगे जशपुर जिला अस्पताल के नए सिविल सर्जन
हटाए गए जशपुर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन विपिन इंदवार
कपिल देव कश्यप होंगे जशपुर जिला अस्पताल के नए सिविल सर्जन
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 6 जनवरी 2026 : - लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अवर सचिव दिव्या वैष्णव के हस्ताक्षर से जारी एक आदेश से जशपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन विपिन इंदवार को प्रभारी सिविल सर्जन से हटाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी भेज दिया गया है।
विपिन इंदवार के जगह बीजापुर जिले में पदस्थ मेडिकल ऑफीसर कपिल देव कश्यप को जशपुर जिला अस्पताल का सिविल सर्जन बनाया गया है।
इस आदेश में प्रदेश में कुल 6 चिकित्सा अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कुछ चिकित्सा अधिकारियों को प्रमोट करके सिविल सर्जन बना दिया गया तो कुछ सिविल सर्जन मेडिकल ऑफीसर बना दिए गए हैं।
५ जनवरी की देर शाम जारी किए गए इस आदेश से जशपुर जिला अस्पताल में व्याप्त भर्राशाही को दूर करने और अस्पताल की बेपटरी हुई व्यवस्था को चाक चौबंद करने की एक कोशिश की गई है। जानकार सूत्र बता रहे हैं कि आने वाले समय में जिला अस्पताल और पूरे जिले में स्वास्थ्य महकमे में अभी और फेरबदल होने वाले हैं।
------------------------------------------------------------


