*मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म, पड़ोस में रहने वाला आरोपी गिरफ्तार* *घर से लापता पीड़िता को परिवार वालों ने आरोपी के घर से आवाज सुनकर किया बरामद*
*मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म, पड़ोस में रहने वाला आरोपी गिरफ्तार* *घर से लापता पीड़िता को परिवार वालों ने आरोपी के घर से आवाज सुनकर किया बरामद*
*मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म, पड़ोस में रहने वाला आरोपी गिरफ्तार*
*घर से लापता पीड़िता को परिवार वालों ने आरोपी के घर से आवाज सुनकर किया बरामद*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 25 मई 2026 : जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना दिनक 23 मई को पीड़िता की छोटी बहन ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी बड़ी बहन (32 वर्ष) पिछले 15-16 वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अपने परिवार के साथ रहती है। 21 मई की शाम परिवार के लोग घर पर मौजूद थे। इसी दौरान युवती अचानक घर से लापता हो गई।
परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान आरोपी संतोष राम के घर के पास से गुजरते समय पीड़िता की आवाज सुनाई दी। परिजन घर के भीतर पहुंचे तो आरोपी कथित तौर पर युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला। परिवार के लोगों को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (2)(k) एवं 87 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


