*झारखंड के रामगढ़ से कोरबा जा रही बालाजी बस, कुनकुरी के समीप पलटी, 10 यात्री घायल*
*झारखंड के रामगढ़ से कोरबा जा रही बालाजी बस, कुनकुरी के समीप पलटी, 10 यात्री घायल*
*झारखंड के रामगढ़ से कोरबा जा रही बालाजी बस, कुनकुरी के समीप पलटी, 10 यात्री घायल*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 3 जुलाई 2026 : जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के टांगरपानी में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। झारखंड के रामगढ़ से कोरबा जा रही जय बाला ट्रैवल्स की यात्री बस सुबह करीब 3:30 बजे सड़क किनारे बने डायवर्सन पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे, जो गहरी नींद में थे। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और कुनकुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में 10 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कुनकुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यात्रियों ने बताया की, रात्रिकालीन यात्री बस के तेज रफ्तार में होने और डायवर्सन में अचानक वाहन को रोकने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई।
-----------------------


