एनएच 43 में पत्थलगांव के कछार के पास भीषण सड़क हादसा बाइक और बोलेरो को आमने सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर
एनएच 43 में पत्थलगांव के कछार के पास भीषण सड़क हादसा बाइक और बोलेरो को आमने सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर
एनएच 43 में पत्थलगांव के कछार के पास भीषण सड़क हादसा
बाइक और बोलेरो को आमने सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर
लोक सीजी न्यूज़ / जशपुरनगर 21 दिसंबर 2025 : रविवार शाम को जशपुर जिले से होकर गुजरने वाली, गुमला - कटनी नेशनल हाईवे क्रमांक 43 सड़क पर पत्थलगांव से कछार गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रिपल सवार बाइक की बोलेरो वाहन से आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान जयपाल नाग (28 वर्ष), पिता चैन साय और सुमित नाग (26 वर्ष), पिता तेजराम के रूप में हुई है। दोनों युवक पत्थलगांव के काडरो फिटिंगपारा निवासी थे। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हीरा कुमार नाग (27 वर्ष), पिता जयलाल का उपचार अस्पताल में जारी है।
पांच माह की बच्ची के सिर से उठ गया पिता का साया
बताया जा रहा है कि तीनों युवक अपने एक परिचित की बाइक पर सवार होकर किलकिला टमाटर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम बंधनपुर की बोलेरो से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जयपाल नाग और सुमित नाग की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक युवकों की शादी को अभी दो वर्ष भी पूरे नहीं हुए थे। जयपाल नाग के अभी कोई संतान नहीं थी, जबकि सुमित नाग की पांच माह की मासूम बच्ची है।


