मौसम बदला बिजली गिरी और चपेट में आने से महिला वार्ड पंच की मौत, जशपुर के सन्ना चम्पा की घटना
मौसम बदला बिजली गिरी और चपेट में आने से महिला वार्ड पंच की मौत, जशपुर के सन्ना चम्पा की घटना
मौसम बदला बिजली गिरी और चपेट में आने से महिला वार्ड पंच की मौत, जशपुर के सन्ना चम्पा की घटना
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 15 मार्च 2026 : जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक के सन्ना से लगे, ग्राम पंचायत चम्पा में रविवार शाम लगभग 5 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला वार्ड पंच की मौत हो गई। मृतका की पहचान जसिंता पैंकरा, पति कालिंद साय के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर से ही जशपुर के सरहदी क्षेत्रों में मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा था। इलाके में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो रही थी। इसी दौरान जसिंता पैंकरा अपने खेत में मिर्ची के पौधे लगाने का काम कर रही थी।
बताया जा रहा है कि शाम करीब 5 बजे अचानक तेज बिजली कड़की और वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। बिजली गिरते ही वह खेत में अचेत होकर गिर पड़ीं। आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने घटना को देखा और तत्काल उन्हें उठाकर चम्पा अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जसिंता पैंकरा बगीचा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चम्पा की वार्ड पंच भी थीं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।