*जशपुर में बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, तीन गंभीर घायलों को अंबिकापुर रेफर*

*जशपुर में बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, तीन गंभीर घायलों को अंबिकापुर रेफर*

*जशपुर में बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, तीन गंभीर घायलों को अंबिकापुर रेफर*

*जशपुर में बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, तीन गंभीर घायलों को अंबिकापुर रेफर*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 13 मई 2026 : जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में बुधवार को सगाई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बारातियों से भरी एक पिकअप वाहन घोरडेगा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में कुल 21 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बाराती मलसेमा गांव से बलरामपुर जिले के दुर्गापुर जा रहे थे। इसी दौरान बगीचा थाना क्षेत्र के घोरडेगा के पास तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में वाहन में सवार कई लोग नीचे दब गए और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं अन्य 18 घायलों का उपचार बगीचा अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही बगीचा एसडीएम प्रदीप राठिया और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना तथा अस्पताल प्रबंधन को बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रशासन और पुलिस की टीम दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक आशंका वाहन के अनियंत्रित होने और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

अस्पताल पहुंचकर प्रशासन ने संभाली व्यवस्था

हादसे के बाद अस्पताल में काफी भीड़ जुट गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इलाज व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम प्रदीप राठिया ने कहा कि सभी घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया है और गंभीर मरीजों को रेफर कर दिया गया है।