बगीचा में मधुमक्खियों का कहर: राह चलते बुजुर्ग पर हमला, घंटों तक सड़क पर तड़पता रहा बुजुर्ग, लोगों ने कंबल ओढ़ाकर बचाई जान

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 25 मार्च 2026 : जिले के बगीचा में मधुमक्खियों के बढ़ते खतरे ने आज एक गंभीर रूप ले लिया, जब पीडब्लूडी रेस्ट हाउस के सामने राह चल रहे एक बुजुर्ग पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और लंबे समय तक मधुमक्खियां उन पर हमला करती रहीं।
घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह बुजुर्ग को कंबल ओढ़ाकर मधुमक्खियों के हमले से बचाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।