*बिलासपुर में लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर की फ्लाइट का टायर फटा, सभी 41 यात्री सुरक्षित*
*बिलासपुर में लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर की फ्लाइट का टायर फटा, सभी 41 यात्री सुरक्षित*
*बिलासपुर में लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर की फ्लाइट का टायर फटा, सभी 41 यात्री सुरक्षित*
लोक सीजी न्यूज / बिलासपुर 28 अगस्त 2026 :- दिल्ली से बिलासपुर आ रही एलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) शुक्रवार को लैंडिंग के दौरान तकनीकी घटना का शिकार हो गई। बिलासा एयरपोर्ट के रनवे में लैंडिंग के दौरान विमान के बाएं हिस्से का टायर फट गया। हालांकि पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट पर तत्काल सक्रिय की गई सुरक्षा व्यवस्था से बड़ा हादसा टल गया। विमान में सवार 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर समेत सभी 41 लोग सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार, फ्लाइट दिल्ली से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी। बिलासपुर एयरपोर्ट पर उतरते समय विमान के लेफ्ट साइड का टायर फट गया। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा इंतजाम सक्रिय किए गए और विमान को सुरक्षित तरीके से रनवे पर रोका गया। इसके बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को विमान से उतारकर सुरक्षित टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
टायर फटने के बाद आगे की उड़ान रद्द, तकनीकी जांच शुरू
लैंडिंग के दौरान टायर फटने की घटना के बाद कुछ देर के लिए एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन स्थिति को तत्काल नियंत्रित कर लिया गया। यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल पहुंचाए जाने के बाद राहत की स्थिति बनी।
घटना का असर एलायंस एयर की आगे की उड़ान पर भी पड़ा। विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद बिलासपुर से आगे जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। विमान के टायर में खराबी किस वजह से आई, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। संबंधित स्तर पर घटना की जांच के साथ विमान की तकनीकी जांच भी की जा रही है। लैंडिंग के दौरान टायर पंचर होने के बावजूद सभी 41 लोगों के सुरक्षित रहने से बड़ा हादसा टल गया।


