*डिलीवरी देने निकला युवक बना हादसे का शिकार, ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 1 मई 2026 : पड़ोसी जिले बलरामपुर-रामानुजगंज के वाड्रफनगर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। मृतक विकास देवांगन, चलगली थाना क्षेत्र के बड़कागांव का रहने वाला था और वाड्रफनगर में किराए के मकान में रहकर एक कंपनी में डिलीवरी का काम करता था।

सुबह करीब 9 बजे वह बाइक से सामान लेकर डिलीवरी के लिए निकला था। अंबेडकर चौक के पास वाड्रफनगर-महेवा मार्ग पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ट्रक के आगे फंस गया।

हेडिंग 2: टक्कर के बाद कई मीटर तक घसीटा, चालक ट्रक छोड़कर फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका और युवक को काफी दूर तक घसीटता रहा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान बाइक पर रखा सामान सड़क पर बिखर गया।

घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बरामद कर अस्पताल भेजा और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।