*भेलवां ने लोधमा को हराकर जीती फुटबॉल प्रतियोगिता*

*भेलवां ने लोधमा को हराकर जीती फुटबॉल प्रतियोगिता* *विजेता को 51 हजार, उपविजेता को 25 हजार रुपए नकद व ट्रॉफी*

*भेलवां ने लोधमा को हराकर जीती फुटबॉल प्रतियोगिता*

*भेलवां ने लोधमा को हराकर जीती फुटबॉल प्रतियोगिता*

*विजेता को 51 हजार, उपविजेता को 25 हजार रुपए नकद व ट्रॉफी*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर/केराडीह, 10 अक्टूबर, सर्व धर्म युवा समिति केराडीह के तत्वावधान में आयोजित पंचायत स्तरीय नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में भेलवां (फरसाबहार) की टीम ने लोधमा को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह नजर आया।

डीएसपी ने युवाओं को दिया सुरक्षा का संदेश

समापन समारोह में मुख्य अतिथि ट्रैफिक प्रभारी डीएसपी जशपुर कुंज राम चौहान ने युवाओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने, नशे से दूर रहने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट का उपयोग जरूरी है। साथ ही युवाओं से अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ समाजहित में योगदान देने की अपील की।

विजेता टीम को 51 हजार रुपए का पुरस्कार

प्रतियोगिता में विजेता भेलवां (फरसाबहार) की टीम को 51 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता लोधमा की टीम को 25 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई।

समिति अध्यक्ष जुनैद खान ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल को बढ़ावा देने के साथ युवाओं में खेल भावना विकसित करना और आपसी भाईचारे व सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। समिति ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन कर ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की बात कही।