*बंद कमरे से मिली 55 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सड़ी गली लाश*

*बंद कमरे से मिली 55 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सड़ी गली लाश*

*बंद कमरे से मिली 55 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सड़ी गली लाश*

*बंद कमरे से मिली 55 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सड़ी गली लाश*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर, 5 सितम्बर :- पतराटोली-दुलदुला मार्ग पर मनोहर पेट्रोल पंप के पास एक बंद मकान से 55 वर्षीय बालवीर कुजूर का सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बालवीर मकान में अकेले रहते थे।
              पुलिस के अनुसार, बंद मकान से तेज दुर्गंध आने की सूचना मिलने पर सरपंच मनोज भगत, एफएसएल अधिकारी डॉ. प्रभात और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा खुलवाकर अंदर जांच की गई तो एक कमरे में बालवीर कुजूर का शव मिला। सूचना पर उनके परिजन भी मौके पर पहुंचे।
          बताया गया कि मृतक की पत्नी अस्पताल में नर्स हैं और जशपुर में रहती हैं। दोनों के बीच आपसी विवाद की बात भी सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार बालवीर सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और कंप्यूटर की अच्छी जानकारी रखते थे। उनके शराब सेवन करने की बात भी सामने आई है।