*बेटी से एकतरफा प्यार में मां की हत्या*

*बेटी से एकतरफा प्यार में मां की हत्या* *बातचीत से रोकने पर था नाराज, टांगिया से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट; झारखंड से पकड़ा गया आरोपी* 

*बेटी से एकतरफा प्यार में मां की हत्या*

*बेटी से एकतरफा प्यार में मां

की हत्या*

*बातचीत से रोकने पर था नाराज, टांगिया से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट; झारखंड से पकड़ा गया आरोपी* 

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 5 सितम्बर :- जशपुर के आस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम हर्री में महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली। पुलिस के अनुसार, मृतिका की बेटी से एकतरफा प्यार करने वाले युवक ने बातचीत से रोकने की नाराजगी में उसकी मां की हत्या कर दी। वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने रायडीह, झारखंड से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक मृतिका धनमनी बाई (55) अपने पति के साथ घर पर रहती थी। 3 सितंबर को उसका पति मवेशी चराने जंगल गया था। शाम करीब 6 बजे लौटने पर धनमनी बाई घर के अंदर गंभीर हालत में जमीन पर पड़ी मिली। उसके चेहरे पर चोट थी और पास ही टांगिया पड़ा था। सूचना पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मृतिका ने बेटी से बात करने किया था मना 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई। परिजनों और गवाहों से पूछताछ में पुलिस को अवधेश राम उर्फ गुटका (30) के बारे में जानकारी मिली। बताया गया कि वह कुछ दिन पहले मृतिका के घर आया था और विवाद हुआ था।

संदेह के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह ग्राम कोमडो स्थित घर पर नहीं मिला। तकनीकी निगरानी के जरिए उसके रायडीह, झारखंड में होने की जानकारी मिली। टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया और जशपुर लाया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह धनमनी बाई की बेटी से एकतरफा प्यार करता था। बेटी द्वारा बातचीत से मना करने पर वह नाराज था। इसी सिलसिले में वह घर पहुंचा, जहां धनमनी बाई ने उसे बेटी को परेशान नहीं करने की हिदायत दी। इससे आवेश में आकर उसने घर में रखे टांगिया से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

        पुलिस ने आरोपी अवधेश राम उर्फ गुटका, निवासी ग्राम कोमडो, थाना सिटी कोतवाली जशपुर को 5 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगिया भी जब्त किया है।