*गुपचुप परोसते परोसते चली गई ठेले वाली की जान* *ठेले से आकार टकराई बेकाबू होकर तेज रफ़्तार बाइक* *गुपचुप बेचकर परिवार चला रहे राजेश दास की दर्दनाक मौत, बाइक सवार भी गंभीर*

बाइक की टक्कर से पलट गया ठेला

*गुपचुप परोसते परोसते चली गई ठेले वाली की जान* *ठेले से आकार टकराई बेकाबू होकर तेज रफ़्तार बाइक* 

*गुपचुप बेचकर परिवार चला रहे राजेश दास की दर्दनाक मौत, बाइक सवार भी गंभीर*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 29 अप्रैल 2026 : तुमला थाना क्षेत्र के पेटामारा मेन रोड पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक ने गुपचुप ठेला लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले राजेश दास को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजेश को तुरंत सुंदरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि राजेश दास रोज की तरह सड़क किनारे अपना ठेला लगाकर काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे बाइक सवार युवक ने नियंत्रण खो दिया और सीधे ठेले से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ठेला पूरी तरह पलट गया और राजेश को अंदरूनी गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल होकर बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए फरसाबहार अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना आम बात हो गई है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।