*तेज रफ्तार बस ने बाइक, सवार को कुचला, मौके पर मौत*
*तेज रफ्तार बस ने बाइक, सवार को कुचला, मौके पर मौत*
*तेज रफ्तार बस ने बाइक
सवार को कुचला, मौके पर
मौत*
लोक सीजी न्यूज/जशपुर, 21 अक्टूबर: जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रनपुर में बुधवार सुबह तेज रफ्तार शमीम बस की चपेट में आने से बाइक सवार 36 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति संभालने में जुटी रही।
काम से रनपुर आ रहा था ग्रामीण
जानकारी के अनुसार, ग्राम ढोण्डराही निवासी सुखसागर पिता रामनाथ बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे बाइक से रनपुर आ रहा था। इसी दौरान अम्बिकापुर से कुनकुरी जा रही बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक चक्काजाम जारी था।