*जशपुर में भक्ति संगीत से सजेगी अक्स गरबा महोत्सव की महफिल*

*जशपुर में भक्ति संगीत से सजेगी अक्स गरबा महोत्सव की महफिल* *प्रतिभागियों पर होगी पुरस्कारों की बारिश, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर मिलेंगी दो स्कूटी*

*जशपुर में भक्ति संगीत से सजेगी अक्स गरबा महोत्सव की महफिल*

*जशपुर में भक्ति संगीत से सजेगी अक्स गरबा महोत्सव की महफिल*

*प्रतिभागियों पर होगी पुरस्कारों की बारिश, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर मिलेंगी दो स्कूटी*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर, 11 अक्टूबर। शहर के श्रीहरि कीर्तन भवन में 16 से 19 दिसंबर तक आयोजित होने वाले अक्स गरबा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चार दिवसीय उत्सव में इस बार भक्ति संगीत की मधुर धुनों के साथ गरबा की रंगत देखने को मिलेगी। वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को दो स्कूटी सहित आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

देश के नामचीन कलाकार सजाएंगे भक्ति संगीत की महफिल

आयोजक समिति के संयोजक तरुण शर्मा और सुनील सिन्हा ने बताया कि इस बार प्रसिद्ध भजन गायिका और टीवी संगीत कार्यक्रम सुर संग्राम की विजेता अर्चना गोस्वामी, शुभम भास्कर और मुंबई की तत्शा गुप्ता अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से महोत्सव में भक्ति संगीत का रंग बिखेरेंगे। कलाकारों की घोषणा के बाद शहरवासियों में आयोजन को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

650 प्रतिभागियों का पंजीयन

महोत्सव के लिए श्रीहरि कीर्तन भवन परिसर में इन दिनों संगीतमय पूर्वाभ्यास चल रहा है। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संभाल रहीं गायत्री और मिष्ठी गुप्ता ने बताया कि अब तक 650 प्रतिभागियों का पंजीयन हो चुका है। पंजीयन की प्रक्रिया अभी जारी है। प्रतिदिन शाम पांच से रात आठ बजे तक प्रतिभागियों को गरबा के स्टेप्स और संगीत की लय के साथ तालमेल बिठाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

समिति के किशोरी लाल बरेठा ने बताया कि आयोजन स्थल पर रोशनी, ध्वनि, पेयजल और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जा रही है, ताकि प्रतिभागियों और दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो।