*सूरजपुर में शिक्षिका मां और उसके बेटे की नृशंस हत्या, अलग-अलग जगह मिले दोनों के शव*

लोक सीजी न्यूज /अंबिकापुर, 11 अक्टूबर , सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में मां-बेटे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिक्षिका मां का शव ममता कॉलोनी स्थित किराए के मकान में मिला, जबकि 18 वर्षीय बेटे की लाश महावीरपुर के कालीघाट के पीछे सड़क पर क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार, बाराद्वार निवासी 42 वर्षीय रजनी बरेठ ग्राम बेलटिकरी के स्कूल में शिक्षिका थीं। पति की मौत के बाद वह अपने बेटे सुजल बरेठ के साथ ममता कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थीं। सुजल बिश्रामपुर के कार्मेल स्कूल में 12वीं का छात्र था।

शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे सुजल का शव मिलने के बाद पुलिस उसकी पहचान कर ममता कॉलोनी स्थित घर पहुंची। मकान में बाहर से ताला लगा था। शाम को पुलिस ने ताला तोड़कर जांच की तो अंदर शिक्षिका का शव मिला।

घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। मां-बेटे की हत्या किसने और किन कारणों से की, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।