*जशपुर: जंगल के रास्ते झारखंड ले जा रहे थे 10 गौवंश, पुलिस को देख तस्कर फरार*
*जशपुर: जंगल के रास्ते झारखंड ले जा रहे थे 10 गौवंश, पुलिस को देख तस्कर फरार* गोधाम भेजे गए मवेशी, फरार आरोपियों की तलाश जारी*
*जशपुर: जंगल के रास्ते झारखंड ले जा रहे थे 10 गौवंश, पुलिस को देख तस्कर फरार*
गोधाम भेजे गए मवेशी, फरार आरोपियों की तलाश जारी*
लोक सीजी न्यूज/जशपुर, 15 अक्टूबर : गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत मनोरा पुलिस ने ग्राम मुटू जकबा के जंगल से 10 गौवंशों को सुरक्षित बरामद किया है। तस्कर गौवंशों को पैदल हांककर झारखंड ले जा रहे थे। पुलिस की घेराबंदी देख आरोपी जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर की शाम मुखबिर से गौवंशों की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और गौवंशों को बरामद कर उनका पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
मामले में मनोरा चौकी में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(क) एवं (घ) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-----------