सोशल मीडिया में हुई दोस्ती, फिर नाबालिग को भगाकर ले गया बिहार, शादी का भरोसा देकर किया दुष्कर्म
*सोशल मीडिया में हुई दोस्ती, फिर नाबालिग को भगाकर ले गया बिहार, शादी का भरोसा देकर किया दुष्कर्म*
*आरोपी अविनाश साहनी उम्र 21 वर्ष, और उसके कब्जे से पीड़िता को बिहार से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 16 मार्च 2026, जशपुर पुलिस ने पीड़ित परिजनों की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, बिहार से अविनाश कुमार साहनी नाम के 21 वर्ष के एक युवक को धर दबोचा और उसके कब्जे से जशपुर जिले से लापता हुई नाबालिग किशोरी को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। आरोपी युवक पर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रार्थी ने, 23 जनवरी 26 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, उसकी 16वर्षीय नाबालिग बालिका दिनांक 13.01.26 को किसी से मोबाइल फोन से बात कर रही थी, जिसे प्रार्थी के द्वारा बात करने से मना किया गया था, चूंकि उसकी नाबालिग बेटी, विद्यालयीन छात्रा थी, अतः प्रतिदिन विद्यालय जाना आना करती थी। इसी दौरान दिनांक 20.01.26 को प्रार्थी अपनी बेटी को प्रातः 09.00 बजे विद्यालय छोड़ा था, पर शाम को विद्यालय समाप्त होने पर भी उसकी बेटी वापस घर नहीं लौटी थी, जिस पर प्रार्थी व परिजनों के द्वारा आस पास रिश्तेदारों सहेलियों में पता साजी किया गया, कहीं पता नहीं चला, उन्हें संदेह था कि उसकी नाबालिक बेटी को किसी व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा कर ले जाया गया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में बी एन एस की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच पता साजी में लिया गया था।
आरोपी युवक के साथ नाबालिग के बिहार में होने की सूचना मिली
जांच पता साजी के दौरान पुलिस की टेक्निकल टीम व मुखबिर की सूचना तथा परिजनों के सहयोग से पता चला कि उक्त नाबालिग बालिका, बिहार राज्य के निवासी आरोपी अविनाश कुमार साहनी के साथ है, जिस पर डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम, बिहार राज्य भेजी गई, जिनके द्वारा बिहार राज्य के जिला सीतामणी क्षेत्र से आरोपी अविनाश के घर से बालिका को दस्तयाब किया गया, व आरोपी अविनाश को हिरासत में लेकर वापस लाया गया।
शादी करने का भरोसा देकर दुष्कर्म की हुई पुष्टि
पुलिस की पूछताछ पर नाबालिग बालिका ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी व आरोपी अविनाश की जान पहचान हुई थी, इसी दौरान दिनांक 20.01.26 को आरोपी अविनाश के द्वारा प्यार व शादी का झांसा देकर, उसको भगा कर ले जाया गया था, इस दौरान आरोपी अविनाश के द्वारा उसका शारीरिक शोषण भी किया गया।
सोशल मीडिया में हुई दोस्ती, फिर नाबालिक को भगाकर ले गया बिहार
आरोपी युवक शादी का भरोसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म
आरोपी युवक अविनाश कुमार साहनी उम्र 21 वर्ष, और उसके कब्जे से पीड़िता को बिहार से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस
जशपुरनगर, जशपुर पुलिस ने पीड़ित परिजनों की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, बिहार से अविनाश कुमार साहनी नाम के 21 वर्ष के एक युवक को धर दबोचा और उसके कब्जे से जशपुर जिले से लापता हुई नाबालिग किशोरी को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। आरोपी युवक पर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।