युवती से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों अभिषेक यादव और कपिल देव यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल
युवती से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों अभिषेक यादव और कपिल देव यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल दोनों आरोपी के द्वारा अलग-अलग समय में शादी का झांसा दे, किया था युवती से दुष्कर्म अब पीडि़ता के गर्भवती होने पर कर रहे शादी से इंकार, जशपुर के सन्ना थाना क्षेत्र का मामला
युवती से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों अभिषेक यादव और कपिल देव यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल
दोनों आरोपी के द्वारा अलग-अलग समय में शादी का झांसा दे, किया था युवती से दुष्कर्म
अब पीडि़ता के गर्भवती होने पर कर रहे शादी से इंकार, जशपुर के सन्ना थाना क्षेत्र का मामला
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई को थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 22 वर्षीय पीडि़ता ने थाना सन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम का आरोपी अभिषेक यादव जो कि पीडि़त प्रार्थिया का परिचित है, दिनांक 31 अक्टूबर 2024 को पीडि़ता के घर आया और बोला कि वह पीडि़ता से प्यार करता है, व शादी करना चाहता है। ऐसा कहकर उसे एक जंगल में सुनसान जगह पर ले जाकर प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया, तब से लेकर लगातार 30 जून 2025 तक हर आठ दस दिनों के अंतराल में पीडि़ता से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अब पीडि़ता जब 6-7 माह की गर्भवती हो गई तो, शादी करने से इनकार करने लगा।
इसी दौरान उसी ग्राम का दूसरा आरोपी कपिलदेव यादव उम्र 22 वर्ष, जो कि पूर्व से ही शादीशुदा है, परंतु उसकी पत्नी उसे छोडक़र चली गई है, के द्वारा पीडि़ता की मजबूरी का फायदा उठाते हुए, पीडि़ता को गर्भवती जानते हुए, उससे शादी करूंगा कहकर, दिनांक 17 जुलाई 25 को अपने घर ले गया और व शादी का झांसा देकर प्रार्थिया से दुष्कर्म किया, अब शादी करने से इनकार कर रहा है।
पीडि़त प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सन्ना में दोनों आरोपियों अभिषेक यादव व कपिलदेव यादव के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर रिपोर्ट के चंद घंटों के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
----------------------------------------------------------------------


