लोदाम बैरियर में झारखंड की ओर जा रहे दो ट्रकों से 200 बोरी अवैध गुटखा बरामद

लोदाम बैरियर में झारखंड की ओर जा रहे दो ट्रकों से 200 बोरी अवैध गुटखा बरामद प्राथमिक जांच में माल के बिल्टी नंबर व गाड़ी के नंबर में अंतर, अवैध परिवहन की संभावना

लोदाम बैरियर में झारखंड की ओर जा रहे दो ट्रकों से 200 बोरी अवैध गुटखा बरामद

लोदाम बैरियर में झारखंड की ओर जा रहे दो ट्रकों से 200 बोरी अवैध गुटखा बरामद

प्राथमिक जांच में माल के बिल्टी नंबर व गाड़ी के नंबर में अंतर, अवैध परिवहन की संभावना

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 29 नवंबर 2025 :- जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में, नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस ऑपरेशन आघात चला रही है, जिसके तहत जशपुर पुलिस लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में आज जशपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, दो ट्रकों में भारी मात्रा में अवैध रूप से गुटखा का परिवहन किया जा रहा है, जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना लोदाम क्षेत्र से उक्त दो संदेही अशोक नीलेंड ट्रक क्रमांक UP 78- 0511 व UP 78- KT 7986 को घेराबंदी कर रोका गया, तलाशी लेने पर प्रत्येक ट्रक में 100 - 100 बोरी गुटखा मिला, पुलिस के द्वारा जब ट्रक के कागजात की जांच की गई, तो माल की बिल्टी का नंबर व गाड़ी के नंबर में अंतर था, जिस पर प्रथम दृष्टिया, गुटखा की अवैध रूप से परिवहन की संभावना पर, पुलिस के द्वारा बीएनएसएस की धारा 106 के तहत माल को जप्त किया गया है, व अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।