ग्रामीण से मारपीट कर बाइक और रुपए लूटने का आरोपी परमजीत सिंह गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

जशपुर कोतवाली पुलिस ने ग्रामीण से गुंडागर्दी करते हुए उसके साथ मारपीट कर उसकी बाइक और पैसे लूट लेने वाले आरोपी युवक परमजीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

ग्रामीण से मारपीट कर बाइक और रुपए लूटने का आरोपी परमजीत सिंह गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

ग्रामीण से मारपीट कर बाइक और रुपए लूटने का आरोपी परमजीत सिंह गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. जशपुर कोतवाली पुलिस ने ग्रामीण से गुंडागर्दी करते हुए उसके साथ मारपीट कर उसकी बाइक और पैसे लूट लेने वाले आरोपी युवक परमजीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।
              मामले कि प्रार्थी कलिन्दर राम उम्र 36 वर्ष, निवासी बुमतेल थाना सिटी कोतवाली जशपुर के द्वारा द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि घटना दिनांक २१ जुलाई को वह अपने दोस्त के पास। डोडक़ाचौरा गया था, कि रात्रि करीब 11:00 बजे वह अकेले अपने मोटर सायकल से घर वापस आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में जशपुर के प्रेमनगर निवासी युवक परमजीत, जिसे प्रार्थी पहले से जानता पहचानता है, डोडक़ाचौरा आम बगीचा के पास रास्ते में प्रार्थी के मोटर सायकल को रोका और प्रार्थी से मारपीट करने लगा और डरा धमका कर प्रार्थी के मोटर सायकल एवं पाकेट में रखे 1000 रुपए को लूट कर ले गया। 
        रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 309-4, का अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि प्रकरण के आरोपी परमजीत सिंह, बस स्टेशन जशपुर में देखा गया है, जिस पर पुलिस के द्वारा घेरा बंदी कर आरोपी परमजीत को अभिरक्षा में लेकर वापस थाना लाया गया।
               आरोपी परमजीत सिंह के द्वारा अपराध स्वीकार करने व अपराध के पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
----------------------------------------------------------------------