*मवेशी तस्कर जंगल के रास्ते झारखंड ले जा रहे थे 14 गौवंश*

*मवेशी तस्कर जंगल के रास्ते झारखंड ले जा रहे थे 14 गौवंश* *मवेशियों को खेद कर ले जा रहे एक तस्कर को पुलिस ने पकड़ा, दो आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार*

*मवेशी तस्कर जंगल के रास्ते झारखंड ले जा रहे थे 14 गौवंश*
*मवेशी तस्कर जंगल के रास्ते झारखंड ले जा रहे थे 14 गौवंश*
*मवेशियों को खेद कर ले जा रहे एक तस्कर को पुलिस ने पकड़ा, दो आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर, 7 सितम्बर 2026 :- जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से सकुशल मुक्त कराया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार 6 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग बोरोकोना के जंगल के रास्ते से होते हुए ग्राम खरसोता की पुलिया के पास बड़ी संख्या में गौवंशों को पैदल हांकते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद पुलिस टीम तत्काल ग्राम खरसोता के लिए रवाना हुई।
पुलिस टीम ने खरसोता पुलिया के पास कुछ लोगों को गौवंशों को तेजी से हांकते हुए देखा। पुलिस ने घेराबंदी की तो संदिग्ध तस्कर गौवंशों को छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक संदिग्ध को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम प्रेम सुधार राम (28), निवासी ग्राम डड़गांव, चौकी मनोरा, जिला जशपुर बताया। पुलिस ने मौके से 14 गौवंश बरामद किए।