कलयुगी बेटे ने जीजा के साथ मिलकर पिता को मारा, इलाज के दौरान हुई मौत

पारिवारिक विवाद में एक कलयुगी बेटे ने अपने जीजा के साथ मिलकर, अपने पिता को एलिटना मारा की, पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई।

कलयुगी बेटे ने जीजा के साथ मिलकर पिता को मारा, इलाज के दौरान हुई मौत

कलयुगी बेटे ने जीजा के साथ मिलकर पिता को मारा, इलाज के दौरान हुई मौत

पुलिस ने आरोपी बेटे दामाद को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज़. जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम खाड़ामाचा गांव में पारिवारिक विवाद में एक कलयुगी बेटे ने अपने जीजा के साथ मिलकर, अपने पिता को एलिटना मारा की, पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना बागबहार में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1),3(5) के तहत् अपराध पंजीबद्ध करते हुए पिता की हत्या के आरोपी बेटे सुनील कुमार पैंकरा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम खड़ामाचा थाना बागबहार और उसके जीजा रोहित पैंकरा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम रूढ़ूकेला, थाना लैलूंगा जिला रायगढ़, वर्तमान निवास ग्राम खड़ामाचा थाना बागबहार को गिरफ्तार किया है।

        घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 24 जून को बागबहार पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम खड़ामाचा निवासी आनंद सिंह पैंकरा उम्र 55 वर्ष का, सिर में लगी चोट के इलाज के दौरान रायगढ़ में मृत्यु हो गई है। रायगढ़ पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर, शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्डम कराया गया था, डॉक्टर के शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृत्यु, सर में लगी चोट के कारण होना पाए जाने पर, रायगढ़ पुलिस के द्वारा, घटना जिला जशपुर के थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम खड़ामाचा का होने से, मामले में जांच व कार्यवाही हेतु थाना बागबहार के सुपुर्द किया गया। जिस पर थाना बागबहार पुलिस के द्वारा मर्ग व अपराध कायम कर, जांच विवेचना में लिया गया।

पुलिस की जांच में हत्या का हुआ खुलासा     

 विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा जब मृतक आनंद सिंह पैंकरा की मृत्यु के संबंध में, उसकी बेटी गीता पैंकरा व प्रत्यक्षदर्शी बलराम यादव से पूछताछ की गई तो जांच में पाया कि घटना दिनांक 22.06.25 की दोपहर करीबन 12.00 बजे, मृतक की लड़की गीता पैंकरा व मृतक के दामाद आरोपी रोहित पैंकरा, जो कि घर जमाई के रूप में, मृतक आनंद सिंह पैंकरा के ही घर में रहता था, के बीच घरेलू बात को लेकर वाद विवाद हो रहा था, आरोपी रोहित पैंकरा, अपनी पत्नी गीता पैंकरा से मारपीट कर रहा था, इसी दौरान मृतक आनंद सिंह पैंकरा, मेरी बेटी को क्यों मार रहे हो, कहते हुए बीच बचाव करने लगा, तभी आरोपी रितेश पैंकरा, आवेश में आकर घर में रखे डंडे से, मृतक पर वार किया था, तभी वहीं मौजूद मृतक का बेटा आरोपी सुनील कुमार पैंकरा, भी अपने पिताजी मृतक आनंद सिंह पैंकरा को, दीदी जीजा के झगड़े में क्यूं पड़ते हो, कहकर अपने पिता के सर में, अपने पास रखे डंडे से वार कर दिया था, सर में गंभीर चोट आने के कारण मृतक आनंद कुमार पैंकरा को इलाज हेतु, जिला अस्पताल रायगढ़ ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान आनंद सिंह पैंकरा की मृत्यु हो गई।

वर्सन

अपने पिता व ससुर की हत्या करने वाले दो आरोपियों को, जो कि रिश्ते में मृतक के बेटे व दामाद थे, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।