नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी को दिल्ली से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस
नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार हुआ आरोपी को दिल्ली से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस आम्र्स एक्ट में चार साल से फरार एक स्थाई वारंटी भी साईं टांगरटोली से धर दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी को दिल्ली से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस
आम्र्स एक्ट में चार साल से फरार एक स्थाई वारंटी भी साईं टांगरटोली से धर दबोचा
जशपुरनगर/ लोक सीजी न्यूज. जशपुर पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में ऑपरेशन अंकुश के तहत फरार आरोपियों की धर पकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस को अलग-अलग मामलों में फरार दो आरोपियों को पकडऩे में सफलता मिली है। नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में एक फरार आरोपी को दिल्ली से तथा न्यायालय से जमानत मिलने के बाद लंबे समय से फरार लोहे के गंड़ासे को सरेआम लहराने वाले आरोपी समीर साह को आम्र्स एक्ट के मामले में साईं टांगरटोली से गिरफ्तार किया गया है।
नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में जिले के आस्ता थाना आस्ता क्षेत्रांतर्गत एक गांव की महिला ने 22 अप्रेल २०25 को महिला थाना जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, उसके 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को उसके गांव का ही आरोपी देवधर राम, उम्र 21 वर्ष के द्वारा प्रेम करता हूं, शादी करूंगा कहकर दिनांक 20 अक्टूबर 2024 को शारीरिक शोषण किया था, तब से लेकर लगातार शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता आ रहा था। जब उसकी बेटी पांच माह की गर्भवती हो गई, तो आरोपी देवधर राम शादी से इंकार कर रहा है। और कहीं भाग गया है।
जिस पर महिला थाना जशपुर में बिना नंबरी रिपोर्ट दर्ज कर, मामला थाना आस्ता क्षेत्रांतर्गत होने से, थाना आस्ता आरोपी देवधर राम के विरुद्ध बीएनएस की धारा 65-1, व 4, 6 पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। व पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। विवेचना दौरान पुलिस के द्वारा आरोपी देवधर राम की लगातार पतासाजी की जा रही थी, जो कि घटना दिनांक से ही फरार था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर व पुलिस की टेक्निकल टीम की सहायता से पता चला कि आरोपी देवधर राम, दिल्ली में सिविल लाइन इलाके में है, वहां मजदूरी का काम करता है।
जिस पर एसएसपी द्वारा जशपुर ने एक पुलिस टीम गठित कर आरोपी देवधर राम की धर पकड़ हेतु दिल्ली रवाना की गई। जिनके द्वारा आरोपी देव धर राम को दिल्ली की सिविल लाइन इलाके से हिरासत में लेकर वापस लाया गया है। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी देव धर राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
वर्सन
ऑपरेशन अंकुश के तहत दुष्कर्म के मामले में फरार एक आरोपी को दिल्ली से हिरासत में लेकर लाया गया है, एक स्थाई वारंटी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, ऑपरेशन अंकुश के तहत और भी लंबे समय से फरार आरोपियों को चिन्हित कर, उनकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।


