आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस
आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज़. आज 25 जून को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला दिन है, जब 1975 में कांग्रेस सरकार ने देश पर आपातकाल थोपकर न केवल संविधान की हत्या की थी, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था का गला घोंट दिया था। इसी अवसर पर भाजपा जशपुर द्वारा सनातन धर्मशाला कांसाबेल में “संविधान हत्या दिवस” के रूप में आपातकाल की 50वीं बरसी मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर विधायक रायमुनी भगत, वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्रही, माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शम्भूनाथ चक्रवर्ती, पूर्व विधायक भरत साय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, नपा उपाध्यक्ष यशप्रताप सिंह जूदेव, और मीसाबंदी सेनानी विश्वनाथ सिंह मंचासीन रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए] जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा “कांग्रेस ने सत्ता बचाने के लिए देश की आत्मा को रौंद दिया। इंदिरा गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र को कैद किया गया, लाखों लोगों को जेल में ठूंसा गया, प्रेस पर ताले जड़ दिए गए। आज के युवा पीढ़ी को उस अधिनायकवाद की सच्चाई जाननी चाहिए।
विधायक रायमुनी भगत ने कहा] कांग्रेस की तानाशाही प्रवृत्ति ने यह सिद्ध किया कि उनके लिए संविधान केवल सत्ता का औजार है। भाजपा ही आज सच्चे अर्थों में संविधान की रक्षक है। आपातकाल कांग्रेस की मानसिकता का असली चेहरा है।
जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने तीखा हमला बोलते हुए कहा] देश को झुकाने वालों को जनता ने नकार दिया है। जो आज संविधान की दुहाई देते हैं, वही लोग एक दौर में उसे कुचल चुके हैं। यह मत भूलिए कि कांग्रेस का इतिहास विश्वासघात और दमन का इतिहास है।
यशप्रताप सिंह जूदेव ने कहा] कांग्रेस ने संविधान को गिरवी रखा और लोकतंत्र की नींव को हिलाया। भाजपा की सरकार ने ही लोकतंत्र को फिर से मजबूत किया। हमें अपने युवाओं को सच्चाई बतानी होगी।
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि कार्यक्रम में बगीचा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, शंकर गुप्ता, आनंद शर्मा, मनीष अग्रवाल, कुंजवती सिंह, केशव यादव, ममता कश्यप, असलम आजाद, वेदप्रकाश भगत, डीडीसी गेंबिहारी सिंह, अनिता सिंह, रीना बरला, कमला निराला, उमा देवी, सुनीति भोई, सुदाम पंडा, गणेश जैन, रूपेश सोनी, अमन शर्मा, विजय सहाय, राजकिशोर जायसवाल, देवलाल भगत, केशव पाण्डे, हरिशंकर यादव, गोपाल कश्यप, संतोष सहाय, सुनील अग्रवाल, सहित सभी मण्डल के अध्यक्ष, महामंत्री एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।


