*1.80 लाख रुपए में मां ने ही बेच दिया अपना बच्चा! पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद, मां समेत 5 गिरफ्तार*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर, 14 अक्टूबर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बच्चे की खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुनकुरी पुलिस ने पश्चिम बंगाल से 9 से 10 माह के बच्चे को सकुशल बरामद किया है। मामले में बच्चे की मां समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

रुपए के लालच में बच्चे को बेचने का आरोप

जशपुर। कुनकुरी थाना क्षेत्र में बच्चे की खरीद-फरोख्त के मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार, बच्चे की मां यशोदा यादव ने कथित तौर पर सुकरू आलम उर्फ बंगाली के माध्यम से अपने बच्चे को पश्चिम बंगाल निवासी शेख अलविन को 1 लाख 80 हजार रुपए में बेच दिया था। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पश्चिम बंगाल पहुंचकर बच्चे को बरामद कर लिया।

अगस्त में दर्ज हुई थी शिकायत

पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त 2026 को कुनकुरी निवासी लक्ष्मी बाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके पुत्र शंकर चौहान को पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। शंकर चौहान, यशोदा यादव के साथ रहता था। यशोदा ने 18 दिसंबर 2025 को बच्चे को जन्म दिया था। आरोप है कि मार्च 2026 में बच्चे को बेच दिया गया।

शिकायत के आधार पर कुनकुरी थाने में अपराध क्रमांक 149/2026 दर्ज कर किशोर न्याय अधिनियम की धारा 81 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 143(4) एवं 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की जांच में पश्चिम बंगाल तक पहुंचे तार

विवेचना के दौरान पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी सुकरू आलम उर्फ बंगाली (43) को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में बच्चे को शेख अलविन तक पहुंचाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद डीआईजी एवं जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम पश्चिम बंगाल रवाना की गई।

पुलिस के मुताबिक, शेख अलविन (52) ने पूछताछ में बताया कि उसने मार्च 2026 में यशोदा यादव से 1 लाख 80 हजार रुपए में बच्चा खरीदकर अपनी बेटी को दे दिया था। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर सुरक्षित संरक्षण में लिया।

मां समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने यशोदा यादव (29), सुकरू आलम उर्फ बंगाली (43), शेख अलविन (52), निर्मला तिर्की (45) और फूलकुंवारी यादव (50) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।