*पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो के बाद 3 युवक गिरफ्तार*
*पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो के बाद 3 युवक गिरफ्तार* *पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल 3 कारें कीं जब्त, पर्यटकों की जान जोखिम में डालने का आरोप*
*पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो के बाद 3 युवक गिरफ्तार*
*पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल 3 कारें कीं जब्त, पर्यटकों की जान जोखिम में डालने का आरोप*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 5 अगस्त 2026 :- सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के पर्यटन स्थल मोरभंज डेम के पास कार से खतरनाक स्टंट करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। करीब एक महीने पहले किए गए स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। जांच के बाद तीनों युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही स्टंट में इस्तेमाल की गई तीन कारों को भी जब्त कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी विपिन पाल (26) निवासी कंचननगर थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर, धनंजय राव उर्फ चीनू (22) निवासी गांधीनगर, सरगुजा तथा मोहम्मद लतीफ रजा (26) निवासी पड़कीपारा करवां थाना जयनगर ने मोरभंज डेम के पास खुले मैदान में तेज रफ्तार से कारें दौड़ाते हुए खतरनाक स्टंट किए थे। उस दौरान वहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद थे, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी।
तीन आरोपी युवक गिरफ्तार, तीनों की कारें जब्त
घटना के दौरान मौजूद कुछ युवकों ने स्टंट का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद जयनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में अपराध दर्ज किया। जांच पूरी होने के बाद 3 अगस्त को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने स्टंट में प्रयुक्त तीनों कारों को भी जब्त कर लिया है।


