*रेत घाट विवाद में तिहरा हत्याकांड: भाजपा नेता लल्ला सिंह समेत 3 की मौत, गांव में तनाव का माहौल*
*रेत घाट विवाद में तिहरा हत्याकांड: भाजपा नेता लल्ला सिंह समेत 3 की मौत, गांव में तनाव का माहौल*
*रेत घाट विवाद में तिहरा हत्याकांड: भाजपा नेता लल्ला सिंह समेत 3 की मौत, गांव में तनाव का माहौल*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 17 जून 2026 : कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के ग्राम नवगई में रेत घाट और कथित रेत तस्करी को लेकर चल रहे, भाजपा के दो धाकड़ नेताओं के पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया।
16 जून की रात हुए हमले में भाजपा नेता एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की कार में जिंदा जलकर मौत हो गई थी। वहीं उनके भाई बिरेंद्र सिंह और शिक्षक नागेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। दो अन्य घायल रायपुर में उपचाराधीन हैं।
कार को घेरकर किया हमला, पेट्रोल डालकर लगाई आग; 4 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, देर रात मनोज त्रिपाठी, अक्षत त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, मन्नू त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी समेत अन्य लोग लल्ला सिंह के घर के पास पहुंचे और कार में बैठे लोगों को घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने डंपर से कार को कई बार टक्कर मारी, रास्ता रोका और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जान बचाने के लिए कार सवार लोग बाहर निकलने का प्रयास करते रहे, लेकिन उन पर फरसे और अन्य हथियारों से हमला किया गया। घटना में लल्ला सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि बिरेंद्र सिंह और शिक्षक नागेंद्र सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।


