*जलाशय मरम्मत में लापरवाही, करोड़ों खर्च के बाद भी अधूरा काम* *ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत, जल संसाधन विभाग पर भी सवाल*

*जलाशय मरम्मत में लापरवाही, करोड़ों खर्च के बाद भी अधूरा काम*

*ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत, जल संसाधन विभाग पर भी सवाल*

लोक सीजी न्यूज / सुरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड के ग्राम बैजनाथपुर में जलाशय मरम्मत कार्य में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में प्रभावित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि बैजनाथपुर (ब) जलाशय के मरम्मत कार्य के लिए राज्य शासन द्वारा 2.22 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके बावजूद संबंधित ठेकेदार ने कार्य को पूर्ण किए बिना ही बंद कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत के दौरान निकाली गई मिट्टी को व्यवस्थित ढंग से हटाने के बजाय जलाशय क्षेत्र में ही फैला दिया गया, जिससे जल संचयन क्षमता प्रभावित हुई है। स्थिति यह है कि जलाशय के अस्तित्व पर ही संकट उत्पन्न हो गया है।

इस लापरवाही से बरसात के समय खेतों में जलभराव और नुकसान की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।