*किराए में मकान लेकर लंबे समय से इस गोरख धंधे में लिप्त था शातिर आरोपी, अब जाकर 72 लीटर नशीली कफ सिरप हुआ गिरफ्तार*

*6 कार्टून में 720 बोतल बरामद; NDPS एक्ट में केस दर्ज, बाइक और मोबाइल भी जब्त*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर। जिले की पत्थलगांव पुलिस ने अवैध रूप से नशीली कफ सिरप का भंडारण कर बिक्री करने वाले आरोपी अरुण यादव (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 72 लीटर प्रतिबंधित ONEREX कफ सिरप (720 बोतल) जब्त की गई है, जिसकी कीमत 1 लाख 44 हजार 720 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर DIG एवं SSP जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई। टीम ने ग्राम चंदागढ़ स्थित आरोपी के किराए के कमरे में दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे में लकड़ी के तख्त के नीचे छिपाकर रखे 6 कार्टून में भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी पहले टालमटोल करता रहा, लेकिन साक्ष्य मिलने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना पत्थलगांव में NDPS एक्ट की धारा 8, 21(ग) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत पांडेय सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि आसपास हो रही अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।