काम की तलाश में घर में बिना बताए मुंबई जा रही युवती को पुलिस ने किया दस्तयाब तत्परता से पुलिस ने सूचना के दो घंटों के अंदर युवती को बरामद कर सुरक्षित परिजनों को सौंपा

काम की तलाश में घर में बिना बताए मुंबई जा रही युवती को पुलिस ने किया दस्तयाब तत्परता से पुलिस ने सूचना के दो घंटों के अंदर युवती को बरामद कर सुरक्षित परिजनों को सौंपा

काम की तलाश में घर में बिना बताए मुंबई जा रही युवती को पुलिस ने किया दस्तयाब  तत्परता से पुलिस ने सूचना के दो घंटों के अंदर युवती को बरामद कर सुरक्षित परिजनों को सौंपा

काम की तलाश में घर में बिना बताए मुंबई जा रही युवती को पुलिस ने किया दस्तयाब

तत्परता से पुलिस ने सूचना के दो घंटों के अंदर युवती को बरामद कर सुरक्षित परिजनों को सौंपा

लोक सीजी न्यूज/ जशपुरनगर/ 29 अक्टूबर 2025 :- जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक 20 वर्षीय युवती को जशपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए, पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से सूचना के 2 घंटे के भीतर ही गुम युवती को ढूंढकर सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।
                 घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर को थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने थाना नारायणपुर में आवेदन पेश किया था, कि उसकी 20 वर्षीय बेटी, दिनांक 26 अक्टूबर को, शाम 06:00 बजे उनके घर से किसी को बिना बताए निकली थी और लगभग 07:30 बजे किसी दूसरे व्यक्ति की मोबाइल से फोन पर, बोली थी कि वह काम की तलाश में, मुंबई जा रही है उसे ढूंढने का प्रयास न करें, फिर फोन को काट दी और वह मोबाइल स्विच ऑफ  हो गया। उसकी बेटी का मोबाइल भी स्विच ऑफ  बता रहा था। परिजनों के द्वारा आस पास रिश्तेदारों पड़ोसियों व उसकी बेटी के सहेलियों से संपर्क कर, युवती की पतासाजी की गई, पर कहीं पता नहीं चला।
  
युवती तक ऐसे पहुंची पुलिस  
चूंकि मामला युवती के गुम होने से संबंधित था, अत: पुलिस के द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल थाना नारायणपुर में गुम इंसान दर्ज कर, गुम युवती की पातासाजी की जाने लगी, साथ ही पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से युवती के मोबाइल नंबर को भी सर्विलांस में लगा दिया गया। इसी दौरान पुलिस को टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि उक्त गुम युवती, थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कलिया, सिहारडांड में है। इस सूचना पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर, परिजनों के सहयोग से सिहारडांड में रोड में चलते हुए, युवती को दस्तयाब कर लिया गया। पूछताछ पर गुम युवती ने बताया कि वह काम की तलाश में, मुम्बई जाने हेतु, घर वालों को बिना बताए, निकली थी और दो दिनों तक अपने एक सहेली के घर में थी, उसके साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।
                     पुलिस ने गुम युवती को सकुशल दस्तयाब कर सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की कार्यवाही व गुम युवती को ढूंढने में थाना प्रभारी नारायणपुर उप निरीक्षक राजकुमार कश्यप, आरक्षक अविनाश सोनी व अवीज खलखो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
---------------------------------------------------------------