इलाके का कुख्यात निगरानी बदमाश कैलाश यादव लूट के आरोप में गिरफ्तार

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के कुख्यात निगरानी बदमाश कैलाश यादव को जशपुर पुलिस ने लूट के आरोप में धर दबोचा है। कैलाश ने बगीचा के रौनीघाट में अपने एक साथी के साथ मिलकर कबाड़ीवाले का रास्ता रोककर, उसके साथ मारपीट कर लूट की घटना को दिया अंजाम था। कैलाश यादव पर पहले से लूट, बलात्कार, मारपीट के कुल 12 प्रकरण जशपुर जिले में दर्ज है।

इलाके का कुख्यात निगरानी बदमाश कैलाश यादव लूट के आरोप में गिरफ्तार

इलाके का कुख्यात निगरानी बदमाश कैलाश यादव लूट के आरोप में गिरफ्तार
बगीचा के रौनीघाट में साथी के साथ कबाड़ीवाले को मारपीट कर लूट की घटना को दिया था अंजाम
कैलाश यादव पर पहले से लूट, बलात्कार, मारपीट के कुल 12 प्रकरण जशपुर जिले में हैं दर्ज 
अब चल रही जिला बदर करने की तैयारी

लोक सीजी न्यूज/ जशपुरनगर. जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के कुख्यात निगरानी बदमाश कैलाश यादव को जशपुर पुलिस ने लूट के आरोप में धर दबोचा है। कैलाश ने बगीचा के रौनीघाट में अपने एक साथी के साथ मिलकर कबाड़ीवाले का रास्ता रोककर, उसके साथ मारपीट कर लूट की घटना को दिया अंजाम था। कैलाश यादव पर पहले से लूट, बलात्कार, मारपीट के कुल 12 प्रकरण जशपुर जिले में दर्ज है।
              इस संबंध में जशपुर के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि, आरोपी पर सरगुजा रेंज के कई जिलों में भी हत्या, चोरी एवं लूटपाट के अपराध के कई प्रकरणों के साथ पुलिस से उलझने का भी आरोप है। उन्होंने कहा कि, कुख्यात बदमाश कैलाश यादव को आवश्यकता पडऩे ओर जिला बदर, तड़ीपार करने की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी, क्योंकि, इसके कृत्य से आम जन में डर का माहौल है।
                घटना के संबध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी साजाहन शेख पिता ताजामुल शेख उम्र 50 वर्ष साकिन शंकरपुर पोस्ट नसकरपुर थाना सूती जिला मुर्शिदाबाद वेस्ट बंगाल, हाल मुकाम, बगीचा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि, ाटना दिनांक २ जून को वह अपने लूना बाईक से पंडरापाठ की तरफ  कबाड़ी का सामान खरीदने गया था। कबाड़ का सामान खरीदकर दोपहर 1 बजे रौनी घाट होते हुए बगीचा आ रहा था, उसी दौरान रास्ते में कार क्रमांक सीजी 14 एमआर 8526 में सवार 2 व्यक्ति इसे रोके और धमकी देकर पैसे की मांग करने लगे, प्रार्थी जब उन्हें पैसे देने के लिए पर्स को निकाला तब यह उसके पर्स को लूट लिए और प्रार्थी के मना करने पर दोनों लडक़े उसे जमीन में पटक-पटककर मारने लगे फिर उसके पर्स में रखे 1200 रुपए और मोबाइल को लूटकर भाग गए।  कुछ दूर जाकर उसके मोबाईल को वापस कर दिए फिर वो लोग सन्ना की ओर भाग गए। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना बगीचा में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।  
ऐसे पकड़ में आए आरोपी                                           
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर तत्काल निरीक्षक संतलाल आयाम के नेतृत्व में टीम बनाकर घेराबंदी कर आरोपियों को पकडऩे के निर्देश दिए गए, जिस पर थाना बगीचा की पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदेही आरोपियों की स्विफ्ट कार को बगीचा के तहसील चौक के पास रोककर उसमें सवार 2 संदेही आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ किया गया। पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार करते हुए, लूटी गई रकम एवं कार को पेश करने पर जप्त किया गया है। प्रार्थी से आरोपियों की शिनाख्तगी परेड कराई गई जिस पर प्रार्थी के द्वारा दोनो आरोपियों कैलाश यादव पिता प्रभात यादव जाति महकुल उम्र 25 वर्ष और मंजीत राम पिता मनमथु राम उम्र 27, सरईपानी थाना बगीचा को देखकर पहचाना जिसके बाद आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर उन्हें  गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। 
आरोपी को जिला बदर करने की तैयारी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि, प्रकरण का आरोपी कैलाश यादव जो झगरपुर का निवासी है, यह थाना बगीचा का निगरानी बदमाश है, इसके विरूद्ध जिले के थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, हमला करने, लूट, दुष्कर्म इत्यादि के 12 गंभीर प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं। साथ ही सरगुजा रेंज के अन्य जिलों में इसके विरूद्ध हत्या, चोरी, लूटपाट के प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी कैलाश यादव के खिलाफ  जिला बदर का प्रकरण तैयार किया जा रहा है।
---------------------------------------------------------------