*कांसाबेल में निजी ऑनलाइन सेंटर किया सील* *अनधिकृत रूप से ई-डिस्ट्रिक्ट संचालन पर जिला प्रशासन सख्त*

*कांसाबेल में निजी ऑनलाइन सेंटर किया सील* *अनधिकृत रूप से ई-डिस्ट्रिक्ट संचालन पर जिला प्रशासन सख्त*

*कांसाबेल में निजी ऑनलाइन सेंटर किया सील*  *अनधिकृत रूप से ई-डिस्ट्रिक्ट संचालन पर जिला  प्रशासन सख्त*
दुकान को सील करने की कार्यवाही करती जिला प्रशासन की टीम

*कांसाबेल में निजी ऑनलाइन सेंटर किया सील*

*अनधिकृत रूप से ई-डिस्ट्रिक्ट संचालन पर जिला  प्रशासन सख्त*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 7 मई 2026 : जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर प्रशासन ने ई-डिस्ट्रिक्ट आईडी के अनधिकृत संचालन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय कांसाबेल के पास संचालित निजी दुकान ‘CSC Varsha Online Center’ को सील कर दिया। औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जयजीत एक्का द्वारा निर्धारित नियमों के विपरीत ई-डिस्ट्रिक्ट आईडी का संचालन किया जा रहा था। संबंधित संचालक के खिलाफ नागरिक आईडी के दुरुपयोग की शिकायतें भी मिली थीं।

जांच में यह भी सामने आया कि ग्राम पंचायत भवन कुसुमताल के लिए जारी अधिकृत ई-डिस्ट्रिक्ट आईडी का संचालन पंचायत भवन के बजाय निजी दुकान से किया जा रहा था। इसके चलते ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर मिलने वाली ऑनलाइन सेवाओं के लिए दूसरे पंचायतों अथवा तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों अतिरिक्त खर्च हो रहा था।

महतारी वंदन योजना में पैसे वसूली की शिकायत, पहले भी 9 सीएससी आईडी बंद

प्रशासन को यह शिकायत भी मिली थी कि संबंधित संचालक द्वारा नागरिकों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि ली जा रही थी। वहीं महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी के नाम पर भी लोगों से अवैध वसूली की जा रही थी। शिकायतों में कहा गया कि पैसे नहीं देने पर हितग्राहियों का कार्य नहीं किया जा रहा था, जबकि शासन ने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क घोषित की है।

शिकायतों की पुष्टि होने के बाद नायब तहसीलदार कांसाबेल ने केंद्र को आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। प्रशासन ने सभी लोक सेवा केंद्र संचालकों और ई-डिस्ट्रिक्ट यूजर आईडी ऑपरेटर्स को निर्देश दिया है कि वे केवल शासन द्वारा स्वीकृत स्थानों से ही संचालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

प्रशासन ने बताया कि इससे पहले भी महतारी वंदन योजना के नाम पर अवैध शुल्क वसूली के मामलों में 9 सीएससी संचालकों की आईडी बंद की जा चुकी है।