*बगीचा थाना क्षेत्र में दूसरी बार सेंधमारी, व्यापारियों में डर और आक्रोश* *सूचना के बाद भी दिनभर नहीं पहुंची पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल*
*बगीचा थाना क्षेत्र में दूसरी बार सेंधमारी, व्यापारियों में डर और आक्रोश* *सूचना के बाद भी दिनभर नहीं पहुंची पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल*
*बगीचा थाना क्षेत्र में दूसरी बार सेंधमारी, व्यापारियों में डर और आक्रोश*
*सूचना के बाद भी दिनभर नहीं पहुंची पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 27 अप्रैल 2026 : जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवडांड में स्थित तनवीर मोबाइल दुकान को अज्ञात चोरों ने देर रात निशाना बनाया। चोरों ने दुकान की पक्की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपए कीमत के मोबाइल फोन व मोबाइल पार्ट्स लेकर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब इस दुकान में चोरी हुई हो। इससे पहले भी कुछ महीने पूर्व इसी दुकान में चोरी की वारदात हो चुकी है। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही दुकान संचालक ने बगीचा थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस पूरे दिन मौके पर नहीं पहुंची। इस लापरवाही से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है।
फिलहाल, इस चोरी की घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित दुकानदार ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।


