*आकाशीय बिजली का कहर: सरगुजा-सूरजपुर में 3 महिलाओं की मौत, खेत में काम करते वक्त हुए हादसे*
*आकाशीय बिजली का कहर: सरगुजा-सूरजपुर में 3 महिलाओं की मौत, खेत में काम करते वक्त हुए हादसे*
*आकाशीय बिजली का कहर: सरगुजा-सूरजपुर में 3 महिलाओं की मौत, खेत में काम करते वक्त हुए हादसे*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 13 अगस्त 2026 :- इन दिनों सरगुजा संभाग में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का कहर जारी है। सरगुजा और सूरजपुर जिले में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत हो गई। हादसों में एक महिला बैंक से रुपए निकालने जा रही थी, जबकि दो महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। घटनाओं के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है।
बैंक जाते समय बिजली की चपेट में आए बुजुर्ग
पहली घटना सूरजपुर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र के रजबहर गांव की है। बताया गया कि रामबरन राम गुरुवार को बैंक से रुपए निकालने भैयाथान जा रहे थे। रेण नदी की पुलिया के पास अचानक मौसम बदला और तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिर गई।
बिजली की चपेट में आने से रामबरन गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर आसपास के लोगों ने परिजन को जानकारी दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस से उन्हें भैयाथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
रोपा लगाते समय पार्वती पर गिरी बिजली
दूसरा हादसा सूरजपुर के लटोरी चौकी क्षेत्र के सुंदरगंज गांव में हुआ। यहां 40 वर्षीय पार्वती अपने पति और अन्य लोगों के साथ खेत में रोपा लगा रही थीं। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में पार्वती आ गईं।
जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्हें खेत के पास बनी झोपड़ी में ले जाया गया। हालत गंभीर देखकर परिजन उन्हें अंबिकापुर के होलीक्रॉस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घास उखाड़ते वक्त 28 वर्षीय प्रतिमा की मौत
तीसरी घटना सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के मनकुवारा गांव की है। यहां 28 वर्षीय प्रतिमा गुरुवार सुबह खेत में घास उखाड़ने गई थी। दोपहर करीब 3 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गई।
खेत में मौजूद परिजनों ने तत्काल उसे संभाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर के बाद परिवार में शोक का माहौल है।


