एसएसपी जशपुर ने बदले 2 थानो और 1 चौकी के प्रभारी, 4 सहायक उप निरीक्षकों को भी किया गया स्थानांतरित

एसएसपी जशपुर ने बदले दो थानो और एक चौकी के प्रभारी प्राशासनिक दृष्टिकोण से की गई है कार्यवाही चार सहायक उप निरीक्षकों को भी किया गया स्थानांतरित

एसएसपी जशपुर ने बदले 2 थानो और 1 चौकी के प्रभारी, 4 सहायक उप निरीक्षकों को भी किया गया स्थानांतरित

एसएसपी जशपुर ने बदले दो थानो और एक चौकी के प्रभारी
प्राशासनिक दृष्टिकोण से की गई है कार्यवाही
चार सहायक उप निरीक्षकों को भी किया गया स्थानांतरित

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से दो थानों, थाना सन्ना, थाना आस्ता और चौकी कोतबा के प्रभारी अधिकारियों की अदला बदली की गई है, थाना प्रभारी सन्ना उप निरीक्षक बृजेश यादव को चौकी प्रभारी कोतबा, चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को थाना प्रभारी आस्ता व थाना प्रभारी आस्ता उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को थाना प्रभारी सन्ना के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
           इसी क्रम में थाना प्रभारियों के साथ, चार सहायक उप निरीक्षकों को भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के द्वारा स्थानांतरित किया गया है। सहायक उप निरीक्षक नीता कुर्रे को थाना पत्थलगांव से थाना कांसाबेल, सहायक उप निरीक्षक खिरोवती बेहरा को थाना कांसाबेल से थाना तपकरा, सहायक उप निरीक्षक संत कुमार चौहान को यातायात पत्थलगांव से रक्षित केंद्र जशपुर तथा सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को यातायात जशपुर से यातायात पत्थलगांव स्थानांतरित किया गया है।
----------------------------------------------------------------------