56 किलो गोवंश मांस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार एक और मामले में चार नग मवेशियों को तस्करों के चंगुल से कराया आजाद
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद 56 किलो गोवंश मांस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार एक और मामले में चार नग मवेशियों को तस्करों के चंगुल से कराया आजाद
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद
56 किलो गोवंश मांस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
एक और मामले में चार नग मवेशियों को तस्करों के चंगुल से कराया आजाद
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. जिले के तपकरा थाना पुलिस को मुखबीर के जरिए सूचना मिली थी कि ग्राम पोकपानी स्कूलटोली का आरोपी अनमोल खाखा अपने अन्य साथियों के साथ गौ वंश का वध कर, काटकर मांस बना रहा है, जिस पर तपकरा पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु ग्राम पोकपानी स्कूलटोली रवाना हुए, जहां लाजरुस खाखा के बाड़ी में कुछ लोग हाथ पैर धोते दिखे, जो कि पुलिस को देखकर इधर उधर भागने लगे, जिस पर पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर मौके से चार संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ पर उक्त चारों संदिग्धों ने अपना नाम अनमोल खाखा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम पोकपानी, स्कूलटोली थाना तपकरा, प्रकाश खाखा उम्र 40वर्ष, निवासी जामबहार खरवा टोली, थाना तपकरा, प्रकाश खाखा उम्र 45 वर्ष निवासी पोकपानी सिहारटोली और अनुज कुजूर, उम्र 33 वर्ष निवासी सेमरताल, थाना तपकरा के रहने वाले बताया।
मौके से कटा हुआ मांस और औजार बरामद
पुलिस के द्वारा जब बाड़ी की तलाशी ली गई तो, वहां एक बर्तन में भारी मात्रा में कटा हुआ संदिग्ध मांस और औजार मिले। जिसे पुलिस के द्वारा जप्त कर मौके से मिले मांस का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराने पर, उनके द्वारा गौ वंश मांस की पुष्टि करने पर पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना तपकरा में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 10 व कृषक पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा आरोपी अनमोल खाखा व प्रकाश खाखा के द्वारा खरीदकर लाए गए, गौ वंश का वध कर खाने के लिए मांस काटा गया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों को भी चिन्हित कर लिया है, जिनकी पतासाजी की जा रही है।
मनोरा में तस्करों से छुड़ाए गए 4 नग मवेशी
१९ जुलाई को जिले के मनोरा पुलिस ने मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, ग्राम केसरा में घेराबंदी कर चार नग मवेशियों को तस्करों से मुक्त कराया गया। साथ ही गौ वंशों को हांकने वाले एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसका दूसरा साथी पुलिस को देख जंगल का फायदा उठा कर भाग गया। पुलिस के द्वारा फरार आरोपी को भी चिन्हित कर लिया गया है, जिसकी पता साजी जारी है। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी तस्कर ने बताया कि उसका नाम देवघर राम नायक, उम्र 25 वर्ष है, और वह बटाईकेला थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत का रहने वाला है, वह अपने साथी बटाईकेला निवासी शंकर यादव के साथ, मवेशियों को हांककर, गोविंदपुर झारखंड के जा रहा था। उक्त गौ वंश का मालिक ग्राम डढग़ांव निवासी अख्तर मियां उर्फ गुडग़ुडु है, जिसके कहने पर वे गौ वंशों को हांककर गोविंदपुर ले जा रहे थे।
वर्सन
जशपुर पुलिस के द्वारा थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत 56 किलो गौ मांस के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही चौकी मनोरा क्षेत्र से चार गौ वंशों को मुक्त कराते हुए, एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
----------------------------------------------------------------------


