*गांव में आए आर्केस्ट्रा की डांसर के ऊपर लोटमलोट होने लगा गांव का उप सरपंच*

*गांव में आए आर्केस्ट्रा की डांसर के ऊपर लोटमलोट होने लगा गांव का उप सरपंच* *महिला डांसर की गोद में लेटकर पैसे उड़ाते नजर आए महादेवडांड़ मंडल के उपाध्यक्ष जगेश्वर यादव, मचा बवाल*

*गांव में आए आर्केस्ट्रा की डांसर के ऊपर लोटमलोट होने लगा गांव का उप सरपंच*

*गांव में आए आर्केस्ट्रा की डांसर के ऊपर लोटमलोट होने लगा गांव का उप सरपंच*

*महिला डांसर की गोद में लेटकर पैसे उड़ाते नजर आए महादेवडांड़ मंडल के उपाध्यक्ष जगेश्वर यादव, मचा बवाल*

लोक सीजी न्यूज/जशपुर, 21 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आयोजित एक रात्रिकालीन आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा तेज हो गई है। वायरल वीडियो में एक शख्स महिला डांसर के साथ डांस करते और उस पर पैसे उड़ाते नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स को जगेश्वर यादव बताया जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उन्हें महादेवडांड़ मंडल में भाजपा का उपाध्यक्ष और घोघर का उपसरपंच बताया गया है। 

जानकारी के अनुसार, जशपुर के महादेवडांड में बीती रात आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर भाजपा नेता महिला डांसर की गोद में लेटकर पैसे उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है।

वीडियो जारी कर कहा विरोधियों ने AI से वीडियो बनाकर किया वायरल 

आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के इस वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाएं हो रही हैं। इसी बीच जगेश्वर यादव ने एक वीडियो जारी कर गांव के दो लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि, इन दोनों की उनसे पुरानी रंजिश है और उन्होंने AI से वीडियो बना कर बदनाम करने के उद्देश्य से उसे वायरल किया है।