बहन को ससुराल छोड़ने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बहन गंभीर

बहन को ससुराल छोड़ने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बहन गंभीर

बहन को ससुराल छोड़ने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बहन गंभीर

बहन को ससुराल छोड़ने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बहन गंभीर

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर/ सूरजपुर, 4 मार्च 2026।

सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक अपनी बहन को उसके ससुराल छोड़ने जा रहा था, इसी दौरान अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरी निवासी लालजीत यादव (30 वर्ष) पिता राजनारायण यादव शनिवार को अपनी बहन सरिता यादव को बाइक से उसके ससुराल छोड़ने सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जरही के पास ग्राम करौंधा जा रहा था।

शाम करीब 4:30 बजे सोनगरा पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर गए। हादसे के दौरान ट्रैक्टर का पहिया लालजीत यादव के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने लालजीत यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल उसकी बहन का अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया। भाई की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर भटगांव पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

----------------